झारखण्ड भारत का एक राज्य हैं. झारखंड का नाम मुख्य रूप से दो शब्दो  झारया झाड़जो स्थानीय रूप में वन का प्रयाप्ता को दर्शाता है और खण्डयानी जगह टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का रूरभी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। आइये जाने झारखण्ड के बारे में और अधिक जानकारी
1). 72 वर्षों पहले आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा (भारत होकि टीम के पूर्व कप्तान) की अगुआई में अलग झारखंडको बिहार से अलग करने की मांग उठाई थी।

2). वर्ष 2000 में केंद्र सरकार ने 15 नवम्बर (आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मदिन) को झारखण्ड भारत का अठ्ठाइसवाँ राज्य बना।

3).  झारखण्ड की राजधानी रांची हैं और उपराजधानी दुमका

4). इस राज्य में जिलों की संख्या 24 है।

5). झारखण्ड की राजकीय भाषा हिंदी है। स्थानीय भाषा में, खोरठा, हो, नागपुरी, बंगाली आदि हैं।

6). राज्य में लाेकसभा की 14 और राज्य सभा की 6 सीटें हैं।

7). झारखण्ड राज्य में विधानसभा की 81 सीटें हैं।

8). राज्य में सडकाें की कुुल लंबाई 4311 किमी है।

9). राज्य का राजकीय पशु हाथी है।

10). राज्य का राजकीय पक्षी कोयलहै।

11). राज्य का राजकीय फूल पलाशहै।

12). राज्य का राजकीय वृक्ष सालहै।

13). राज्य के सबसे बडे शहर रांची (Ranchi ) दुमका (Dumka) हजारीबाग (Hazaribagh), जमशेदपुर (Jamshedpur), देवघर (Deoghar), बोकारो (Bokaro), धनबाद (Dhanbad) हैं।

14). झारखंड की सीमाएँ उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओड़िशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल को छूती हैं।

15). झारखण्ड की आबादी लगभग 26.90 मिलियन है जिसमें 13.86 मिलियन पुरुष एवं 13.04 मिलियन स्त्री हैं।

16). राज्य की बहुसंख्यक आबादी हिन्दू धर्म (लगभग 81%) मानती है। दूसरे स्थान पर (13.8%) इस्लाम धर्म है एवं राज्य की लगभग 4.1% आबादी ईसाइयत को मानती है। राज्य में अन्य बहुत से धर्मों की मौजूदगी भी है परंतु ये काफी कम हैं।

17). राज्य की प्रमुख फसल धान है

18). लगभग संपूर्ण प्रदेश छोटानागपुर के पठार पर अवस्थित है।

19). कोयल, दामोदर, खड़कई और सुवर्णरेखा। स्वर्णरेखा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं।

20). झारखण्ड संपूर्ण भारत में वनों के अनुपात में प्रदेश एक अग्रणी राज्य माना जाता है तथा वन्य जीवों के संरक्षण के लिये मशहूर है।

21). इतिहासविदों का मानना है कि झारखंड की विशिष्ट भू-स्थैतिक संरचना, अलग सांस्कृतिक पहचान इत्यादि को झारखंड क्षेत्र को मगध साम्राज्य से पहले से भी एक अलग इकाई के रूप में चिन्हित किया जाता रहा।

22). मुगल सल्तनत के दौरान झारखंड को कुकरा प्रदेश के नाम से जाना जाता था।

23). भारत के स्वतन्त्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म झारखण्ड में ही हुआ था।

24). झारखण्ड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खनिज और वन संपदा से निर्देशित है। लोहा, कोयला, माइका, बाक्साइट, फायर-क्ले, ग्रेफाइट, कायनाइट, सेलीमाइट, चूना पत्थर, युरेनियम और दूसरी खनिज संपदाओं की प्रचुरता की वजह से यहाँ उद्योग-धंधों का जाल बिछा है।

25). झारखण्ड में भारत के कुछ सर्वाधिक औद्योगिकृत स्थान यथा जमशेदपुर, राँची, बोकारो एवं धनबाद इत्यादि स्थित हैं।

26). भारत का पहला और विश्व का पाँचवां सबसे बड़ा इस्पात कारखाना टाटा स्टील जमशेदपुर में।

27). भारत का सबसे बड़ा आयुध कारखाना गोमिया में।

28). मीथेन गैस का पहला प्लांट।

29). एक और बड़ा इस्पात कारखाना बोकारो स्टील प्लांट बोकारो में।

30). भारत का सबसे बड़ा उर्वरक कारखाना सिंदरी में स्थित था जो अब बंद 39).  झारखंड के जिले:- राँची, लोहरदग्गा, गुमला, सिमडेगा, पलामू, लातेहार, गढवा, पश्चिमी सिंहभूम, सराईकेला खरसाँवा, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, खूँटी, रामगढ।
झारखंड पर्यटक स्थल 

दशम जलप्रपात 

हुंडरू जलप्रपाप्त, रांची 

जोन्हा जलप्रपात, रांची 

पंचघाघ जलप्रपात 

हज़ारीबाग़ की पाषाणकालीन गुफाएं 

बेतला अभयारण्य 

नेतरहाट का पहाड़ और सनसेट प्वाइंट

दलमा अभयारण्य

बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी

संजय गांधी जैविक उद्यान, हज़ारीबाग़ 

वैद्यनाथ धाम, देवघर 

वासुकीनाथ मंदिर, दुमका 

रजरप्पा का छिन्मस्तिका मंदिर 

जगन्नाथ मंदिर और मेला, रांची 

इटखोरी का बौद्ध अवशेष और काली काली मंदिर

पहाड़ी मंदिर, रांची 

जुबली पार्क, जमशेदपुर