द्वितीय विश्व युद्ध ( World War II ) की शुरुवात 1 सितंबर 1939 को जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ हुई। इसके दो दिन बाद 3 सितंबर को ब्रिटेन औऱ फ्रांस ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। 6 वर्ष तक चलने के बाद इस युद्ध की समाप्ति 2 सितंबर 1945 को हुई।

युद्ध की पृष्ठभूमि –

इस युद्ध का बीजारोपण तो वर्ष 1919 में हुई वर्साय की दोषपूर्ण संधि में ही हो गया था। जर्मनी जैसा शक्तिशाली औऱ राष्ट्रवादी देश अपने अपमान को अभी तक नहीं भुला सका था। वह किसी भी कीमत पर अपने अपमान का बदला लेना चाहता था। 1935 में जर्मनी ने वर्साय की संधि का उल्लंघन किया। इसी क्रम में 1 सितंबर 1939 को जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण कर दिया।

प्रमुख तथ्य –

1.1936 में स्पेन में ग़हयुद्ध की शुरुवात हो गई।

2.संयुक्त रूप से इटली व जर्मनी का पहला शिकार स्पेन ही हुआ।

3.सितंबर 1938 में म्यूनिख पैक्ट सम्पन्न हूआ।

4.जर्मनी द्वारा रूस पर आक्रमण करने की योजना ऑपरेशन बारबोसा कहलाया।

5.23 अगस्त 1939 को जर्मनी रूस आक्रमण समझौता हुआ। बाद में जर्मनी ने रूस पर समझौता उल्लंघन का आरोप लगाकर जून 1939 में आक्रमण कर दिया।

6.10 जून 1940 को इटली ने जर्मनी की ओऱ ने युद्ध में प्रवेश किया।

7.8 दिसंबर 1941 को अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में प्रवेश किया।

8.इस युद्ध के समय अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट औऱ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बिंस्टन चर्चिल थे।

9.इस विश्व युद्ध में जर्मनी की पराजय का श्रेय रुस को दिया जाता है।

10.इस युद्ध में मित्र राष्ट्रो द्वारा पराजित होने वाला अंतिम देश जापान था।

परमाणु बम का पहला प्रयोग –

द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार परमाणु बम का प्रयोग किया गया। अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 को जापान के शहर हिरोशिमा पर यूरेनियम-235 युक्त पहला परमाणु बम ( लिट्ल ब़ॉय ) गिराया। इसके बाद 9 अगस्त को दूसरा प्लूटोनियम-293 युक्त परमाणु बम ( फैट मैन ) जापान के दूसरे शहर नागासाकी पर गिराया।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना –

भविष्य में ऐसे भयंकर युद्धों की रोकथाम हेतु एक विश्वव्यापी संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में अवस्थित है।

द्वितीय विश्वयुद्ध से जुड़े तथ्‍य और जानकारियां

1.इस युद्ध में 11 मिलियन लोग मारे गए थे तो वहीं कई देशों का वर्चस्‍व भी खत्‍म हो गया था।

2.रूस ने अपने सबसे ज्‍यादा नागरिकों को खोया। करीब 21 मिलियन रूसी नागरिक इस युद्ध में मारे गए थे।

3.इस युद्ध के दौरान करीब 1.5 मिलियन बच्‍चों की मौत हुई थी।

4.द्वितीय विश्व युद्ध 6 सालों तक लड़ा गया।

5.हिटलर को द्वितीय विश्वयुद्ध के लिये जिम्मेदार माना जाता है।

6.द्वितीय विश्वयुद्ध में 61 देशों ने हिस्सा लिया।

7.सोवियत संघ पर जर्मनी के आक्रमण करने की योजना को बारबोसा योजना कहा गया।

8.1939 से 1945 के बीच करीब 3.4 मिलियन बम गिराए गए थे यानी प्रतिमाह औसतन 27,700 बम।

9.जर्मनी की ओर से द्वितीय विश्वयुद्ध में इटली ने 10 जून 1940 ई. को प्रवेश किया।

10.अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में 8 सितंबर 1941 ई. में शामिल हुआ।

11.द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अमेरिका का राष्ट्रपति फैंकलिन डी रुजवेल्टई था।

12.करीब छह मिलियन ज्‍यूइस नागरिकों की हत्‍या होलोकॉस्‍ट के दौरान हुई।

13.इस युद्ध के दौरान ही भारतीय धार्मिक प्रतीक चिन्‍ह स्‍वास्तिक का प्रयोग नाजी सेना ने किया।

14.युद्ध के समय इंगलैंड का प्रधानमंत्री विंस्टरन चर्चिल थे।

15.अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर एटम बम का इस्तेेमाल 6 अगस्तर 1945 ई. में किया।

16.द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी की पराजय का श्रेय रूस को जाता है।

17.द्वितीय विश्व युद्ध में मित्रराष्ट्रों के द्वारा पराजित होने वाला अंतिम देश जापान था।

18.1942 से 1943 के बीच स्‍टालिनग्रैड के युद्ध में 800,000 से 1,600,000 से ज्‍यादा लोगों की मौत।